एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।  ऐसे में अंबानी परिवार में  जश्न शुरू हो चुका है। रोजाना एक-एक कर रस्में निभाई जा रही हैं। बुधवार को  ‘मामेरू सेरिमनी’ का आयोजन एंटीलिया में हुआ।

इस मौके पर अंबानी परिवार के रिश्तेदार और करीबी लोग शामिल हुए। हालांकि, कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी दिखे, जिनमें जाह्नवी कपूर से लेकर मानुषी छिल्लर और ओरी भी शामिल रहे। इस मौके पर जाह्नवी कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आईं। सोशल मीडिया पर इस कपल का वीडियो वायरल हो रहा है।

जाह्नवी कपूर का लुक

इस खास मौके पर एक्ट्रेस ऑरेंज और पिंक कलर के लहंगे में नजर आई। इस फंक्शन की ड्रेस थीम  ऑरेंज और पिंक ही थी, जिसे जाह्नवी ने भी फॉलो किया। इस मौके पर जान्हवी अपने ब्वॉयफ्रेंड शिखर के साथ नजर आईं।इस कपल को अंबानी के घर पहुंचते ही कार से बाहर निकलते देखा गया। शिखर इस मौके पर ब्लू और व्हाइट कलर के कुर्ते पजामे में नजर आए।

ओरी ने जमाया रंग

इस मौके पर जाह्नवी के दोस्त ओरी भी नजर आए। ओरी अनंत और राधिका के भी सबसे अच्छे दोस्तों की लिस्ट में शामिल हैं। वो उनके घर पर होने वाले हर फंक्शन में शामिल होते हैं। इस बीच ओरी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ढफली बजाते नजर आ रहे हैं।

साड़ी में मानुषी छिल्लर का खूबसूरत अवतार

जाह्नवी कपूर के अलावा एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर भी इस  ‘मामेरू सेरेमनी’ का हिस्सा बनीं। उन्होंने गोल्डन और ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह खूबसूरत लग रही थीं।

मीजान जाफरी भी हुए शामिल

एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी भी इस सेरेमनी का हिस्सा बने। बता दें, मामेरू  सेरेमनी एक गुजराती फंक्शन हैं, जिसमें दुल्हन के मामा उसे मिठाई और उपहार देने आते हैं, जिसमें पैनेतर साड़ी, ज्वेलरी, हाथीदांत या सफेद चूड़ा उसके चाचा या मामा की तरफ से दिया जाता है।