बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। रणवीर-दीपिका के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। दीपिका इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में कपल ने पोस्ट शेयर कर अपने आने आने वाले बच्चे की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी।

इसी बीच मॉम टू बी दीपिका पादुकोण ने एक ऐसा पोस्ट किया है जिसे पढ़ने के बाद उनके चाहने वाले टेंशन में आ गए हैं। अपने इस पोस्ट में दीपिका ने महिलाओं की सफलता को लेकर बात की है। इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने काफी कुछ लिखा है।

दीपिका पादुकोण ने क्या लिखा

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है। अपने इस पोस्ट में दीपिका ने महिलाओं की सक्सेस पर तंज कसा है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा कि “चारों तरफ देखें कि आप कहां हैं, देखें कि सफलता की परिभाषा बदलने के लिए आप क्या कर सकते हैं। ताकी आपके बाद आने वाली महिलाओं को ऐसा महसूस नहीं होगा कि सफलता और स्ट्रेस के बीच इसका चयन करना है।” दीपिका के प्रेग्नेंसी के दौरान के इस पोस्ट ने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि एक्ट्रेस ने ऐसा पोस्ट क्यों किया इसके पीछे की क्या वजह है इस बात की जानकारी नहीं हैं।

मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण

बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने फरवरी में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘सितंबर 2024’ लिखा था। तस्वीर के चारों तरफ बच्चों के खिलौने बने हुए थे। इस पोस्ट के सामने आने के बाद कपल के फैंस और स्टार्स ने उन्हें जमकर बधाई दी थी। शादी के लगभग पांच साल बाद कपल पेरेंट्स बनने जा रहा है।

एक्ट्रेस वर्कफ्रंट

वहीं दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आई थीं। इसके साथ ही वह जल्द ही ‘कल्कि 2989 एडी’ में प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म इस साल मई में रिलीज होगी। इसके अलावा, दीपिका अमिताभ बच्चन के साथ ‘द इंटर्न’ के हिंदी रीमेक पर भी काम कर रही हैं।