Jennifer Mistry Bansiwal के अलावा इन महिलाओं को भी गंदी नजर से देखते थे असित मोदी

Jennifer Mistry Bansiwal and Asit Modi Case

Jennifer Mistry Bansiwal and Asit Modi Case (Image Credit: Social Media)

Jennifer Mistry Bansiwal and Asit Modi Case: टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry Bansiwal) पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस का आरोप था कि शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी (Asit Modi) ने उनका यौन शोषण किया है। एक्ट्रेस ने असित मोदी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की थी, जिसके बाद आखिरकार जेनिफर ये केस जीत गई हैं। लेकिन अब असित मोदी को लेकर और भी कई राज खुल रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि असित मोदी अन्य महिलाओं को भी गंदी नजर से देखते थे। आइए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है?

असित मोदी ने किया था जेनिफर का यौन शोषण (Asit Modi and Jennifer Mistry Controversy)

दरअसल, तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी को एक्ट्रेस जेनिफ़र मिस्त्री को ₹5 लाख और उनका बकाया देने का आदेश दिया गया है। जेनिफ़र ने मोदी पर मई साल 2023 में यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार की स्थानीय शिकायत कमिटी ने इस मामले को सुनते हुए असित मोदी को आदेश दिया है कि वह जेनिफ़र मिस्त्री को ₹5 लाख दें। इसके साथ ही वह उनका काम का बकाया पैसा दें। उन्हें इस पैसे पर ब्याज देने को भी कहा गया है। यह धनराशि कुल मिलाकर लगभग ₹25 लाख होती है। असित मोदी को महिला उत्पीड़न का दोषी पाया गया है।

इंसाफ मिलने पर क्या बोलीं जेनिफर मिस्त्री? (Jennifer Mistry Bansiwal Interview)

हाल ही में जेनिफ़र ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान खुद को मिले इंसाफ पर बात की और कहा कि उनके पक्ष में यह आदेश 15 फरवरी 2024 को मिल गया था। उन्हें अपने काम से जुड़ा पैसा अभी तक नहीं मिला है, इसलिए वह इस बात को मीडिया में ला रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में पैसे की बात हो गई लेकिन कोई दंड नहीं दिया गया। उन्होंने पुलिस पर भी काम ना करने का आरोप लगाया है। इस निर्णय को लेकर उन्होंने जहां पैसे को लकर आए आदेश को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की तो वहीं प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर कोई कार्रवाई ना होने को लेकर दुख जताया। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे हक़ में इसीलिए फैसला आया है क्योंकि मैं सही थी।

अन्य महिलाओं को भी गंदी नजर से देखते हैं असित मोदी (Asit Modi Cases)

बता दें कि जेनिफ़र मिस्त्री बन्सीवाल सब टीवी चैनल के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता’ में रोहन सोढ़ी उर्फ़ रोहन भाभी का रोल निभाती थी। उन्होंने मई साल 2024 में शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जेनिफर ने असित मोदी के अलावा शो के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज और प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी के खिलाफ भी आरोप लगाए थे। जेनिफर ने कहा था कि सोहेल रमानी और जतिन बजाज के दुर्व्यवहार के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा था। एक्ट्रेस ने कहा था कि शो के निर्माता असित मोदी ने कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया है। जेनिफर ने यह भी बताया था कि असित मोदी शो में अन्य महिलाओं को भी गंदी नजर से देखते थे।

Related Posts

‘ओय! इसे वापस रखो…’ भड़के जूनियर एनटीआर, चिल्लाते हुए की ऐसी हरकत, वायरल हुआ वीडियो

Jr NTR Viral Video: एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले साउथ के फेमस एक्टर जूनियर एनटीआर इस समय…

‘रोती हूं, बुरा लगता है’, जब कटरीना कैफ ने एक्स रणबीर कपूर के रिश्तों पर खुलकर की बात, बोलीं- आलिया दोस्त हैं लेकिन दीपिका….

कटरीना कैफ ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण और आलिया संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। कटरीना कैफ (image: katrina/insta) बॉलीवुड एक्टर रणबीर…

Shweta Tiwari : 43 साल की उम्र में श्वेता तिवारी ने तोड़ा बोल्डनेस का रिकॉर्ड, फोटो से नजर नहीं हटा पाएंगे आप!…

Shweta Tiwari: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी 43 साल की उम्र में भी बोल्डनेस के मामले में किसी को पीछे नहीं छोड़ती हैं। फिलहाल उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है…

बड़े पर्दे पर फिर जलवा बिखेरने वाली हैं डिंपल गर्ल, Preity Zinta ने शुरू की ‘लाहौर 1947’ की शूटिंग

Preity Zinta Comeback: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन एक वक्त था जब इंडस्ट्री में उनका सिक्का चलता…

IPL 2024 में बल्ले से तूफान उठाने वाले ट्रेविस हेड की वाइफ बला की खूबसूरत, देती हैं बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसस को मात

SRH Travis Head Wife Photos: आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बैट्समैन ट्रेविस हेड ने अपने बल्ले से तूफान मचा रखा है। आईपीएल के 35वें मुकाबले…

कभी Varun Dhawan से श्रद्धा कपूर को था बेइंताह प्यार, एक्टर को खास अंदाज में किया प्रपोज, जवाब सुनकर उड़े होश

Varun Dhawan Birthday: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन आज इंडस्ट्री में टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। आज यानी 24 अप्रैल 2024 को एक्टर अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *